कटंगी: कोहका से अज्ञात चोर ने घर के भीतर से चुराई बाइक, वाहन मालिक ने दर्ज कराई शिकायत
कटंगी थाना क्षेत्र के ग्राम कोहका से कमलेश बिसेन के निवास से अज्ञात चोर ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना बुधवार की देर रात की है। गुरुवार की सुबह वाहन मालिक ने कटंगी थाना पहुंचकर चोरी की लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। वाहन मालिक कमलेश बिसेन ने बताया कि रात्रि में उनके पड़ोस में नीलमचंद राहंगडाले के यहां सिंगोड़ी से बारात आई थी।