अमरोहा: अमरोहा निवासी महिला सिपाही ने लखनऊ में की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी, परिवार में मचा कोहराम
Amroha, Amroha | May 27, 2025 अमरोहा निवासी महिला सिपाही ने लखनऊ में आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। अमरोहा एसपी ने बताया है कि महिला सिपाही रीतू निवासी गांव भीखनपुर निवासी थी लखनऊ पुलिस इस मामले में गहनता से जांच कर रही है।