अमरोहा: योगी पुलिस का लंगड़ा ऑपरेशन जारी, गांव मीरपुर में हिस्ट्रीशीटर गौ तस्कर की पुलिस से मुठभेड़, एक गिरफ्तार, एक फरार
Amroha, Amroha | May 27, 2025 बीती सोमवार मंगलवार की रात किसी समर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के बाद एक वांछित गौ तस्कर हिस्ट्रीशीटर बदमाश को घायल हालत में गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश ग्राम मीरपुर के एक बंद ईंट भट्ठे पर आवारा गोवंश को काटने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर घेराबंदी की, जिस दौरान बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।