देहरादून में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम से मुलाकात कर विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की और ज्ञापन सौंपा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि SIR प्रक्रिया नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से संपादित की जा रही है। अधिक दावे एवं आपत्तियों वाले जनपदों में निगरानी के लिए 9 वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। मंडलायुक्त गढ़वाल और कुमाऊं को भी मतदाता सूची के पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही सभी जनपदों को राजनीतिक दलों के साथ नियमित बैठक करने के निर्देश दिए गए हैं।
#SIR #SIR2026 #Uttarakhand #Dehradun #Congress #CongressDelegation #ChiefElectoralOfficer #VoterList #ElectoralRoll #ElectionCommission #VoterVerification #ClaimsAndObjections #UttarakhandNews #DehradunNews #PoliticalNews #BreakingNews #HindiNews #NewsUpdate #HaldwaniExpressNews
Haldwani, Nainital | Aug 21, 2026