ब्रह्मपुर: बलिया-रघुनाथपुर एलाइनमेंट पर संशय खत्म, सदर विधायक ने दी सफाई, कहा- दोनों चिट्ठी और हस्ताक्षर मेरे ही थे
बलिया को बक्सर से जोड़ने और रघुनाथपुर एलाइनमेंट को लेकर उत्पन्न भ्रम अब पूरी तरह दूर हो गया है। सदर विधायक आनंद मिश्रा द्वारा भेजे गए दो अलग-अलग प्रस्तावों को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे थे कि आखिर कौन सा पत्र सही है और कहीं कोई पत्र फर्जी तो नहीं।