स्वच्छता ही सेवा अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मी सम्मानित
लखीसराय। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता एवं जन-जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कर्मियों को सम्मानित करने के लिए शनिवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने की।
समारोह में स्वच्छता अभियान के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले जिला सलाहकार एसआरपी, सभी प्रखंड समन्वयक, कार्यपालक सहायक, उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डीएम शैलेंद्र कुमार ने स्वच्छता के क्षेत्र में कर्मियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर समाज के निर्माण में स्वच्छता की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि निरंतर अपनाई जाने वाली जीवनशैली है। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्वच्छता गतिविधियों को लगातार प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया।
समारोह के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। सभी ने अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, निदेशक लेखा प्रशासन, जिला सलाहकार सहित जिले के वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी मौजूद थे।
चा