नागौर: शहर की एक नाबालिग बालिका ने एक युवक पर फ़ोन कर परेशान करने का लगाया आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला
Nagaur, Nagaur | Jun 15, 2024 नागौर शहर की एक नाबालिग बालिका ने कोतवाली थाने में एक युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट का मामला दर्ज करवाया। इस दौरान पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि नागौर का ही उसका परिचित लगातार उसको फोन कर परेशान कर रहा है। जिसको लेकर पीड़िता ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।