नागौर: नागौर जिला कलेक्टर ने मानासर के तत्कालीन पटवारी पुखराज देवडा को राजकीय सेवा से किया निष्कासित
Nagaur, Nagaur | Jun 14, 2024 नागौर जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने नागौर के मानासर के तत्कालीन पटवारी पुखराज देवडा को राजकीय सेवा से निष्कासित के आदेश जारी किए हैं। जिला कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए बताया कि अजमेर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दोष सिद्ध होने पर आर्थिक दंड व कारावास से दंडित करने पर मानासर पटवारी को राजकीय सेवा से निष्कासित किया है।