नागौर: वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु नागौर पुलिस द्वारा की गई प्रभावी कार्रवाई, एक आरोपी मोडाराम को किया गिरफ्तार
Nagaur, Nagaur | Jun 14, 2024 नागौर की श्रीबालाजी थाना पुलिस ने शुक्रवार को प्रभावी कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के प्रकरण में एक वर्ष से फरार चल रहे आरोपी मोडाराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पूर्व में हत्या के एक प्रकरण में करीब 8 वर्ष कारावास में रह चुका है।