नागौर: नागौर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक का हुआ आयोजन,जिला कलेक्टर ने की बैठक की अध्यक्षता
Nagaur, Nagaur | Jun 14, 2024 नागौर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बैठक में नागौर जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बैठक की अध्यक्षता की। आगामी त्यौहारो को लेकर शांति समिति की बैठक हुई जिसमें सर्व समाज के लोग , जनप्रतिनिधि, पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।