नागौर: दुष्कर्म का आरोपी जेल से छूट फिर नाबालिग को देने लगा धमकी, कोतवाली थाने मे मामला हुआ दर्ज
Nagaur, Nagaur | Jun 15, 2024 नागौर मे नाबालिग से दुष्कर्म के प्रकरण में जेल में बंद आरोपी जैसे ही छूटा तो फिर बाहर आकर पीड़िता को धमकाने का मामला सामने आया है। इस संबंध मे नाबालिग ने कोतवाली थाने मे रिपोर्ट देकर बताया कि 3-4 माह पहले ही आरोपी जेल से छूटा और अब उन्हें फिर फोन पर दुष्कर्म की धमकी दे रहा है जब भी वह कहीं बाहर जाती है तो आरोपी उनका पीछा करता है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।