सुपौल: सुपौल में डीएम सावन कुमार ने जीविका योजनाओं की समीक्षा की, महिला सशक्तिकरण पर दिए सख्त निर्देश
Supaul, Supaul | Apr 1, 2026 सुपौल जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय वेश्म में जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जीविका परियोजना से जुड़े सभी प्रखंडों के प्रखंड परियोजना प्रबंधक एवं जिला परियोजना प्रबंधक शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2025-26 के लक्ष्यों की समीक्षा करना तथा आगामी कार्ययोजना एवं रणनीतियों को निर्धारित करना था।