नौरोजाबाद: निपनिया के पटपरा टोला में आरोपिया के कब्जे से जब्त की गई 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
नौरोजाबाद थाना अंतर्गत ग्राम निपनिया के पटपरा टोला में आरोपिया के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की गई है। आरोपियों के द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने के लिए रखी गई थी। उक्त आरोपियां के ऊपर नौरोजाबाद थाने में आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की विवेचना प्रधान रक्षक 230 अवधेश यादव के द्वारा की जा रही है।