नौरोजाबाद: नौरोजाबाद में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
लोक सभा निर्वाचन मे शत प्रतिशत लोगो की भागी दारी सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन मे उमरिया जिले की नौरोजाबाद नगर परिषद के द्वारा बाईक रैली निकालकर मतदाताओ को जागरूक किया गया।कार्यक्रम में तहसीलदार अभय नंद शर्मा, मुख्य नगर परिषद अधिकारी ज्योति सिंह, बी एम ओ डॉ के एल बघेल सहित समस्त विभागो के कर्मचारी एवं नागरिक मौजूद रहे।