सागर: कर्रापुर के पास बोरे में मिली लाश की पहचान, कुल्हाड़ी से हत्या कर फेंका शव, मुट्ठी में मिली रोटी-ककड़ी
Sagar, Sagar | Apr 12, 2026 कानपुर हाईवे पर कर्रापुर के पास बोरे में मिली लाश की पहचान बंडा थाना क्षेत्र के भेड़ा गांव निवासी महेंद्र अहिरवार के रूप में हुई है। शनिवार रात 8:00 पुलिस के अनुसार मृतक की हत्या कुल्हाड़ी से वार कर की गई और शव को बोरे में भरकर हाईवे किनारे फेंक दिया गया। शनिवार सुबह मिले इस शव की मुट्ठी में रोटी और ककड़ी के टुकड़े मिले हैं। खाना खाते वक्त हमले की आशंका है।