बक्सर: तेज गर्मी को देखते हुए जिले के सभी विद्यालय 19 जून तक रहेंगे बंद - डीएम ने जारी किया निर्देश
Buxar, Buxar | Jun 17, 2024 जिले में चल रहे तेज गर्मी को देखते हुए जिले के सभी विद्यालय 19 जून तक बंद रहेंगे। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी सह दम अंशुल अग्रवाल ने पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिया है। पत्र के अनुसार भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बक्सर जिला में भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति है। जिसको लेकर विद्यालय बंद किया गया है।