खलीलाबाद: प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने मुख्यमंत्री आवासीय कंपोजिट विद्यालय का किया निरीक्षण
प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने खलीलाबाद ब्लॉक के खटौली स्थित नवनिर्मित मुख्यमंत्री आवासीय कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण में प्रयुक्त ईंटों की मजबूती और प्लास्टर की गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए। मंत्री ने संबंधित विभाग और कार्यदायी संस्था को भवन निर्माण निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने को कहा।