कानपुर: जूही थाना क्षेत्र स्थित मिलेट्री कैंप चौकी के पास एक गिरा भारी भरकम पेड़, एक लोडर चपेट में आया
जूही थाना क्षेत्र स्थित मिलेट्री कैंप चौकी के पास एक बरगद का भारी भरकम पेड़ भरभरा कर गिर पड़ा। जिससे चारो तरफ अफरा-तफरी मच गई। पेड़ की चपेट में एक लोडर आ गया, गनीमत रही कि इस हादसे में लोडर चालक की जान बच गई। लेकिन पेड़ गिरने की वजह से बिजली के तार टूट गए, वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस रास्ते से पेड़ को हटवाने का काम कर रही है।