अशोक नगर: बीसौर गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, अस्पताल में किया गया पोस्टमार्टम
अशोकनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे बुजुर्ग की मौत हो गई। शाढ़ौरा-नईसराय रोड पर बीसौर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से 62 वर्षीय कालूराम अहिरवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुरुवार को शाम 4 बजे कालूराम नईसरायं से साइकिल से अपने घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर और आंख में गंभीर चोट आई थी।