बांका: सबका सम्मान-जीवन आसान को लेकर समाहरणालय में हुई जनसुनवाई, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
Banka, Banka | May 29, 2026 बिहार सरकार के सात निश्चय–3 के तहत सातवें निश्चय “सबका सम्मान–जीवन आसान के उद्देश्यों के अनुरूप प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक संवेदनशील एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार की दाेपहर 12 बजे डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित मिनी सभागार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गई।