फतुहा: राघोपुर: इंजीनियरिंग छात्रा से रेप और हत्या के खिलाफ फतुहा में भाकपा माले का प्रतिरोध मार्च
Fatwah, Patna | Apr 17, 2026 राघोपुर में इंजीनियरिंग की छात्रा की रेप के बाद हत्या के खिलाफ भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड सचिव शैलेंद्र यादव के नेतृत्व में आक्रोश मार्च निकाला है। आक्रोश मार्च महारानी चौक से स्टेशन रोड,गोविंदपुर समेत सभी बाजारों में निकाला गया है। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों को फांसी देने की मांग किया है। शैलेंद्र यादव ने कहा कि बिहार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है।