पूर्णागिरि: नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों ने 13 सूत्रीय मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले की हड़ताल
आउट सोर्स कंपनी के कर्मियों का वेतन समय पर देने के साथ ही भविष्य निधि उनके खातों में जमा कराये जाने, आवासहीन पर्यावरण मित्रो को आवास या भूमि उपलब्ध कराये जाने, वार्ड नं 06 मे निर्माणाधीन पंचायत भवन का कार्य शुरू कराये जाने और वर्तमान मे पालिका के कूड़ा वाहन चलाने वाले चालकों की स्थाई नियुक्ति किये जाने की मांग की गयी है।