पूर्णागिरि: रेलवे भूमि के अतिक्रमण के नोटिस चस्पा होने से हड़कंप, वार्ड मेंबर ने बिना हस्ताक्षर के नोटिस चस्पा करने का किया विरोध
टनकपुर में रेलवे की जमीन में हुए अतिक्रमण को ढहाया जाएगा। इसे लेकर रेल विभाग ने आज 22 मई को नोटिस जारी किया है। जिसमें 7दिनों के भीतर रेलवे भूमि को खाली करने के आदेश दिए गए हैं।वार्ड नंबर 4 के सभासद वकील अंसारी ने विरोध किया है। उन्होंने रेलवे की ओर से बिना हस्ताक्षर वाले नोटिस चस्पा करने को डराने वाली कार्रवाई बताया।