पूर्णागिरि: टनकपुर में 30 लाख रुपये की ठगी का मामला उजागर, आरोपी उत्तर प्रदेश का निवासी
टनकपुर निवासी दो व्यक्ति से उनके ही एक दोस्त ने ठगी कर दी। काफी वक्त बाद भी रकम वापस नहीं करने पर ठगी का शिकार बने शख्स ने पुलिस से मौखिक शिकायत की। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की है।पुलिस से की गई शिकायत के मुताबिक 2022 में टनकपुर के अमित कुमार सिंह नोएडा में कार्यरत थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात गोरखपुर के एक शख्स से हुई।