पूर्णागिरि: टनकपुर में रेलवे के अतिक्रमण की जद में आने वाले दुकानदारों और भवन स्वामियों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
टनकपुर में रेलवे की जमीन में हुए अतिक्रमण को ढहाने के नोटिस से हड़कंप मचा हुआ है। नोटिस से सकते में आए दुकानदारों और भवन स्वामियों ने आज 23 मई को CM कैंप कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में दुकानों और भवनों को तोड़ने से रेल विभाग को रोकने के लिए हस्तक्षेप का आग्रह किया गया है।रेलवे विभाग ने 150 से अधिक मकान में नोटिस चस्पा किए।