पूर्णागिरि: टनकपुर में मुख्य सड़क के किनारे बिजली के करंट से दो गौवंशियों की दर्दनाक मौत, लोगों में आक्रोश
पीलीभीत चौक के नजदीक जेबी होटल के सामने बिजली के पोल के करेंट से दो गौवंशीयो की दर्दनाक मौत हो गयी। गौ वंशियों की मौत से आहत आरटीआई कार्यकर्ता दीपक भट्ट ने कोतवाली मे शिकायती पत्र भेजकर मामले की जांच कर वैधानिक कार्यवाही किये जाने की मांग की है।पीएलवी अमित कुमार ने घटना के लिए जिम्मेदार सम्बंधित विभागों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की मांग की