ललितपुर: महरौनी रोड पर भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती
ललितपुर महरौनी मार्ग पर ग्राम खिंतवास एवं छिल्ला के बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान कार सवार तीनों लोग कार में फंस गए।जहां मौके से गुजर रहे लोगों द्वारा कार के दरवाजे तोड़कर तीनों घायलों को पुलिस की मदद से इलाज के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार बताया गया है।