रजौन: अजीत नगर पहाड़ के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलट गया, तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हुए
Rajaun, Banka | May 10, 2025 रजौन थाना क्षेत्र के अजीत नगर पहाड़ के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया । हादसे में तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए । तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी को भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है । सभी भोज खा कर अपने-अपने घर लौट रहे थे । घटना शनिवार संध्या करीब 5:30 बजे सामने आया है।