रजौन: तेरह माईल के पास अवैध बालू से लदे जुगाड़ गाड़ी की टक्कर से साइकिल सवार घायल
Rajaun, Banka | May 10, 2025 शनिवार की संध्या करीब 5:00 बजे तेरह माईल ग्रामीण सड़क के पास तेज रफ्तार अवैध बालू लोडेड जुगाड़ गाड़ी की टक्कर से साइकिल सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया । जानकारी के अनुसार चकवीर गांव निवासी मो. मुसस्ली साइकिल से अपने घर जा रहा था इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार अवैध बालू लोडेड जुगाड़ गाड़ी ने साइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया।