रजौन: प्रखंड के एक गांव में बारात में नाच रही किशोरी से छेड़खानी, भाई और मां को पीटा
Rajaun, Banka | May 8, 2025 रजौन थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात के दौरान डीजे पर डांस कर रही किशोरी से तीन युवकों ने छेड़खानी की । विरोध करने पर किशोरी के भाई और मां के साथ मारपीट की गई । किशोरी की मां ने थाने में छह लोगों के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का आवेदन दिया है । जिसमें यह आरोप लगाया गया है । घटना गुरुवार देर रात 10:30 बजे सामने आया है।