रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात: बेटे को पीटते हुए हत्यारों ने पिता को लगाया फोन, कहा- 'लाश उठा ले जाओ!'
शादी शुदा औरत से अवैध प्रेम संबंध :बदले में मिली दर्दनाक मौत
इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला! हरियाणा के सोनीपत (जठेड़ी गांव) में यूपी के मेरठ (खरखौदा) के रहने वाले 26 साल के सीधे-साधे युवक विशाल की लाठी-डंडों से पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
पुलिस की जांच और पिता की शिकायत में जो सच सामने आया है, वो बेहद चौंकाने वाला है। कत्ल के पीछे एक तरफ अवैध संबंधों का शक था, तो दूसरी तरफ महज ₹400 के उधार का विवाद। जब हत्यारे विशाल को बेरहमी से मार रहे थे, तब उन्होंने उसके पिता को फोन मिलाया ताकि वो अपने बेटे की आखिरी चीखें सुन सके।
राई थाना पुलिस ने BNS की धारा 103(1) और 61 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस खौफनाक वारदात पर आपकी क्या राय है? क्या आपको लगता है कि आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर साझा करें। Part 4
Meerut, Meerut | Jun 29, 2026