बिधनू में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा, 7 गिरफ्तार
कानपुर कमिश्नरेट के साउथ जोन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिधनू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की।
मगरासा स्थित नमक फैक्ट्री के पास कथित जुए की फड़ पर छापेमारी कर पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, मौके और आरोपियों की जामा तलाशी से ₹11,970 नकद और ताश की गड्डी बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों में सोनू, शहंशाह उर्फ सासा, मुख्तार, राजू, हरिशंकर, अभिजीत उर्फ राजू और ज्ञान सिंह शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, सभी के खिलाफ धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
यह कार्रवाई DCP साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी और ADCP क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में की गई।
📍 कानपुर | बिधनू
.
#Kanpur #KanpurNews #KanpurPolice #Bidhnu #CrimeNews