कानपुर में देर रात पुलिस का ग्रैंड चेकिंग अभियान!
प्रेस-पुलिस स्टिकर लगाकर वाहनों पर फर्जी रौब दिखाने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने देर रात जिगजैग बैरिकेडिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की सघन जांच की। स्वरूप नगर, फजलगंज और कर्नलगंज थाना पुलिस ने वाहनों के प्रेस/पुलिस स्टिकर, पहचान पत्र और दस्तावेजों की जांच की।
पुलिस का फोकस ऐसे वाहनों पर रहा, जिन पर बिना वैध पहचान या अधिकार के विशेष स्टिकर लगाए गए थे। नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।
📍 कानपुर | उत्तर प्रदेश
📰 Ground Zero News | रजत शर्मा
.
#Kanpur #KanpurNews #KanpurPolice #GroundZeroNews #BreakingNews