गौरीगंज: जामो क्षेत्र के धारा धरी दुबे का पुरवा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, दो घायल
जामों थाना क्षेत्र के भादर रोड स्थित पूरे धारा धरी दुबे का पुरवा गांव के पास बुधवार शाम एक सड़क दुर्घटना हो गई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब शाम करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार बाइक सवार की दोपहिया बाइक अनियंत्रित हो गई। संतुलन खोलने से , बाइक सवार दो युवक सड़क पर बाइक लेकर गिर पड़े।सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो घायल हो गए।