राजसमंद: काबरा पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच प्रवीण कुंवर का भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने जताई खुशी
ग्राम पंचायत काबरा की नवनिर्वाचित सरपंच प्रवीण कुंवर का गणेशपुरा, सावलिया खेड़ा और सुनारिया खेड़ा समेत विभिन्न गांवों में पारंपरिक अंदाज में भव्य स्वागत हुआ। ग्रामीणों ने मंदिर दर्शन सहित घोड़े पर बिठाकर और फलों से तौलकर सम्मानित किया। प्रवीण कुंवर ने विकास और जनहित को प्राथमिकता देने का वादा किया।