दलसिंहसराय:बरनकन्या उत्थान समिति द्वारा बेटी को शादी के लिए 51 हजार नगद व वैवाहिक सामग्री देकर किया मदद
#दलसिंहसराय,शहर के बरनवाल सेवा सदन के प्रांगण में बरनवाल महासभा के राष्ट्रीय चुनाव को लेकर प्रदेश से आये महामंत्री प्रत्याशी जयशंकर बरनवाल,संयुक्त मंत्री प्रत्याशी अनिल कुमार गुप्ता (बब्लूजी),कोषाध्यक्ष प्रत्याशी संजय बरनवाल ने जनसंपर्क अभियान चलाया एंव सभी मतदाता से 25 अक्टूबर को अपने मत का प्रयोग करने पर जोर दिया.इस दौरान बरनवाल संरक्षक प्रो.अनिल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक किया गया. संचालन अध्यक्ष मनीष बरनवाल ने किया.सचिव रामा कांत प्रसाद,उपाध्यक्ष राजीव कुमार लाल,कोषाध्यक्ष विजय लाल, कार्यकारणी सदस्य रितिक कुमार राजा,प्रिंस राज बरनवाल, संतोष कुमार बरनवाल,सूरज बरनवाल सहित अन्य सदस्यों ने आये अतिथियों का चादर ओढ़ा कर सम्मानित किया.
वही बरनकन्या उत्थान समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार गुड्डू सहित आये अतिथि द्वारा दलसिंहसराय की एक जरूरतमंद बेटी को शादी के लिए 51 हजार नगद व वैवाहिक सामग्री देकर मदद किया एंव एक बेटी को पढ़ाई के लिए भी आर्थिक मदद किया.उन्होंने समाज के गरीब परिवार की बेटियों की मदद के लिए हर सम्भव तैयार रहने की बात कही.मौके पर कई सदस्य मौजूद थे.
Dalsinghsarai, Samastipur | Oct 3, 2026