पट्टी: रामगंज नगर पंचायत में बिना पूर्व सूचना के कोटे के चयन की जानकारी पर डीएम से की गई शिकायत
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत रामगंज में शैलखा वार्ड में विनय कुमार पांडे कोटेदार थे। चुनाव के दौरान सभासद के पद पर विनय कुमार विजई हो गए। इसके बाद उन्होंने कोटा छोड़ दिया। इस कोटे का चयन गुरुवार को होने की जानकारी जब वार्ड के लोगों को हुई तो उनमें खलबली मच गई। वार्ड के मुकेश पांडे, सचिन पांडे, निधि मिश्रा, नितिन पांडे, आदि दावेदार है।