बिंद: बिंद और कथराही में स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि ने सहयोग शिविर में की शिरकत, सुनी फरियादियों की शिकायतें
Bind, Nalanda | Jun 2, 2026 बिंद प्रखंड क्षेत्र के पंचायत सरकार भवन बिंद एवं कथराही में मंगलवार को विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। नालंदा के प्रभारी सह स्वास्थ्य विभाग के सचिव कुमार रवि ने बिंद पंचायत सरकार भवन पहुंचकर विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और फरियादियों की शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कराया। सचिव के आगमन से पूर्व जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने शिविर का निरीक्षण