आगरा: 10 प्रकरणों से संबंधित माल खाने में रखी गई अवैध शराब को थाना लोहा मंडी परिसर में किया गया नष्ट
न्यायालय के आदेशानुसार थाना लोहा मंडी में 10 प्रकरणों से संबंधित मालखाने में रखी गई अवैध शराब को नष्ट करने का आदेश प्राप्त हुआ था। इसके चलते पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा अवैध शराब को नष्ट करने के लिए टीम गठित की गई। टीम ने थाना लोहा मंडी परिसर में अवैध शराब को गड्ढा खुदवा कर नष्ट कर दिया।