आगरा: ताजगंज स्थित ताजमहल में शाहजहाँ के उर्स के लिए 1560 मीटर लंबी चादर हुई तैयार,मुख्य मक़बरे पर चढ़ा कर होगी इबादत
आगरा में स्थित ताजमहल पर 6 फरवरी से लेकर 8 फरवरी तक मुगल सम्राट शाहजहाँ का उर्स मनाया जाएगा। जिसके लिए 1560 मीटर लंबी सतरंगी चादर तैयार हो गयी हैं। इसे शाहजहाँ के मकबरे पर चढ़ाकर अमन-शांति की दुआ की जाएगी। जिससे देश मे आपसी भाई-चारा बढ़ सके।