आगरा: पर्यटन स्थल के आसपास लपकागिरी करने वाले 8 लपकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट आगरा के द्वारा पर्यटन स्थल के आसपास पर्यटकों को परेशान करने वाले लपकों की प्रभावी रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पर्यटन पुलिस ने पर्यटन स्थल के आसपास लपकागिरी करने वाले आठ लपकों को गिरफ्तार किया है।