लालगंज: दुबार पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की टक्कर में 3 युवक घायल, चिकित्सक ने 2 को मंडलीय अस्पताल किया रेफर
लालगंज दीपनगर मार्ग पर स्थित दुबार पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार दोपहर बाद करीब 1:30 बजे दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तीनों घायलों को एंबुलेंस सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज भेजा। जहां पर चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।