मैनपुरी: बेवर क्षेत्र में पैदल जा रहे वृद्ध किसान की टैंकर की टक्कर से हुई मौत
क्षेत्र के ग्राम लालापुर निवासी 60 वर्षीय तेज सिंह पुत्र पान सिंह बीती शुक्रवार की शाम पैदल अपने गांव जा रहे थे। बंत के ढाबे के पास तेज रफ्तार टैंकर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए वृद्ध किसान को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। वही पुलिस ने शनिवार की सुबह शव पंचनामा पर भरके पोस्टमार्टम कराया है।