मैनपुरी: कल्लू की मड़ैया के पास लघुशंका करने गए व्यक्ति को बुलेट ने टक्कर मारकर किया घायल
करहल क्षेत्र के नगला मनु निवासी बाबू राम पुत्र देवी दयाल कल्लू की मड़ैया में काम करने के लिया गया। शनिवार की सुबह लघुशंका लगने पर वह सड़क किनारे लघुशंका करने के लिए गया था। तभी उसे बुलेट बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। वहीं घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया है।