मैनपुरी: पुरुषोत्तम कलेक्शन के पास बाईकों की आपसी भिड़ंत में 3 युवक हुए घायल
मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड पुरूषोत्तम कलेक्शन के पास शनिवार की सुबह दो बाईकों की आपसी भिड़ंत हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार आयुष पांडे पुत्र पंकज पांडे दूसरी बाइक पर सवार आयुष शाक्य पुत्र प्रवीन शाक्य, अभिनव पुत्र ब्रजेश कुमार घायल हो गए। वही तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया है।