प्रतापगढ़: बिहारगंज के गैंगस्टर 'मस्सन' की ₹7 लाख की कार की गई कुर्क
थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस ने शातिर अपराधी और बिहारगंज के गैंग लीडर मस्सन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत, अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई उसकी ₹7 लाख मूल्य की हुंडई क्रेटा कार को पुलिस ने कुर्क कर लिया है। सीओ ने गुरुवार दोपहर 1 बजे बताया की अभियुक्त पर हत्या के प्रयास व लूट समेत 12 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।