खलीलाबाद: ब्लॉक प्रमुख नाथनगर पर दबंगई का आरोप, ग्रामीणों के पलायन का मामला डीएम तक पहुंचा
नाथनगर विकास खंड अंतर्गत ग्राम सभा टिकुई कोल बाबू में कथित दबंगई के चलते राजभर समाज के कई परिवारों के पलायन का मामला सामने आया है। सुभासपा के प्रदेश महासचिव व पूर्व विधायक रामानन्द बौद्ध ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को सुरक्षा देकर गांव में पुनः बसाने तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।