Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
image
image
image
image
image

बणी गांव का पूर्व सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश गिरफ्तार - मकान की दीवार तोड़कर कब्जे के प्रयास मामले में रानियां पुलिस की कार्रवाई सिरसा, 18 जुलाई। थाना रानियां के अंतर्गत आने वाली करीवाला चौकी पुलिस ने गांव बणी में एक मकान की दीवार तोड़कर कथित रूप से कब्जा करने के प्रयास के मामले में नामजद आरोपी ओमप्रकाश पुत्र चुन्नीलाल, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि, निवासी बणी को 17 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता अंजनी कुमार पुत्र चावली देवी ने 14 मई 2026 को थाना रानियां में शिकायत देकर बताया कि उसने वर्ष 2013 में गांव बणी में अपना मकान बनाया था। मकान में बिजली और पानी का कनेक्शन सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध थीं तथा वह समय-समय पर मकान की देखरेख करता रहा। शिकायत में आरोप लगाया गया कि पड़ोसी ओमप्रकाश पुत्र चुन्नीलाल ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके मकान की लगभग 70 फुट लंबी दीवार को तोड़ दिया, दीवार की ईंटें मुख्य गेट के सामने डाल दीं तथा नाजायज तरीके से मकान में प्रवेश कर कब्जा करने का प्रयास किया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि मकान पर लगे के बोर्ड भी उखाड़कर ले जाए गए तथा बिना किसी अनुमति के उसके प्लॉट में घुसकर भारी नुकसान पहुंचाया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया, साक्ष्य एकत्र किए तथा जांच के आधार पर एफआईआर संख्या 193, दिनांक 14 मई 2026 थाना रानियां की करीवाला चौकी में भारतीय न्याय संहिता की धारा 324(4), 329(3), 62 सहित अन्य धाराओं के तहत ओमप्रकाश पुत्र चुन्नीलाल, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि एवं अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में पीडि़त पक्ष एसपी दीपक सहारन से मिला और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। एसपी ने पूरे मामले को गंभीरता से समझा और डीएसपी ऐलनाबाद सुभाष बिश्रोई को मौका मुआयना करने के निर्देश दिए। डीएसपी सुभाष बिश्रोई ने मौके पर जाकर जांच की और दोनों पक्षों से बातचीत भी की। दोनों पक्षों से बातचीत करने के बाद उन्होंने चौकी प्रभारी को उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया। करीवाला चौकी प्रभारी पीएसआई राजेन्द्र सिंह द्वारा लगभग दो माह तक की गई जांच के बाद मुख्य आरोपी ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया गया है।

Sirsa, Sirsa | Jul 18, 2026

MORE NEWS