अररिया: राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर व्यवहार न्यायालय अररिया में बैठक आयोजित
Araria, Araria | Apr 25, 2025 व्यवहार न्यायालय अररिया में शुक्रवार को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव रोहित श्रीवास्तव ने की। इस बैठक में विधुत विभाग, खनन विभाग एवं मापतौल विभाग के पदाधिकारी उपस्थित हुए।