कटेया थाना क्षेत्र के नियामत गुरियाव गांव में 31 मार्च की संध्या चार लोगों ने मिलकर दो भाइयों को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। घायलों का इलाज सदर अस्पताल गोपालगंज में कराया गया।बताया जाता है कि नियामत गुरियाव निवासी सुचिंद्र कुमार राम को गांव के ही नितेश कुमार सिंह घर से बुलाकर अपने बथान पर ले गए।